{"_id":"682247622b5f45ff9c05837e","slug":"someone-is-consoling-the-family-members-and-no-one-wants-to-go-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149030-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोई घर वालों को बंधा रहा ढांढ़स तो कोई जाना नहीं चाहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोई घर वालों को बंधा रहा ढांढ़स तो कोई जाना नहीं चाहता
Tue, 13 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भी हरियाणा, जयपुर, लुधियाना में काम करने वाले परेशान हैं। उनके घर वाले जब तक बात नहीं कर लेते, तब तक मन को तसल्ली नहीं मिलती है।
कुछ लोग जो बाहर से आए हैं, वह अभी लौटना नहीं चाहते हैं। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में जानकारी लेने पर सबने अपने हिसाब से इस मसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। कोई अपने घर वालों को ढांढस बंधा रहा है तो कोई अब जाना नहीं चाहता है।
सोमवार को शहर समेत अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करने पर लोगों से बातचीत में जो जानकारी सामने आई, उससे यही लग रहा है कि जयपुर, लुधियाना, पंजाब से आने वाले कुछ लोग अब वहां जाना नहीं चाहते हैं, वहीं वहां पर रहने वाले अभी आना नहीं चाहते है। शहर से करीब 15 किमी दूर चेहरी गांव में महेंद्र मिले। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले जालंधर से आया हूं। अभी तो जाने का मन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
कुछ दिन घर पर वक्त गुजारने के बाद जाउंगा। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकवाद पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उसरहवा के रहने वाले राधे ने बताया कि अब तो हालात सामान्य हो गए हैं। दो दिन हुए जयपुर से घर आया हूं। एक माह बाद वहां जाउंगा। तनाव के दौरान डर लग रहा था। ब्लैकआउट के दौरान सब लोग कमरे में शांत रहते थे। उस वक्त का मंजर दिखता है तो रूंक कांप जाती है।
बेटे से बात होने पर मन को मिलती है तसल्ली
सिसवा क्षेत्र के ग्राम कुइया निवासी महबूब अली और जमींरून के दो बेटे शाहनवाज़ और नौशाद जयपुर में सिलाई का काम करते हैं। पिता महबूब अली का कहना है कि घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जयपुर गए हैं। उनकी आमदनी से ही घर का खर्चा चलता है। जब से भारत और पाकिस्तान में सीमा पर तनाव बढ़ने की बात सुना है, उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। फोन पर बातचीत होती है। वहां के बारे में जानकारी मिलती है तो सजग रहने के लिए कहता हूं। बीते दिन बात हुई थी तो बोला की बेटा घर आ जाओ, तो उसने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है अब्बू, भारतीय सेना सबकी सुरक्षा में है। महबूब अली ने बताया कि दोनों बेटे दो माह पहले जयपुर गए हैं।
लुधियाना में सुरक्षित हैं लोग, सब कुछ सामान्य
महराजगंज। सिसवा क्षेत्र के कुइया गांव के सत्तार, जाकिर, जिकरुल्लाह तीनों भाई लुधियाना पंजाब में होटल में काम करते हैं। पत्नी व बच्चे साथ रहते हैं। घर पर दो दिन में एक बार बातचीत होती रहती है। उधर, तनाव बढ़ा था तो फोन नहीं आ रहा था। गांव में घर पर सबसे छोटे भाई सुकुरूल्ला की पत्नी फातिमा रहती हैं। उन्होंने बताया कि टीवी देखकर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बारे में जानकारी हुई थी तो सब लोग परेशान हो गए थे। अब तो कोई बात नहीं है, लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। पाकिस्तान की नापाक हरकत कभी भी हो सकती है। भारतीय सेना की कार्रवाई से आतंकवाद को करारा झटका लगा है। परिवार के सदस्यों से बोली की आप लोग घर चले आईये, लेकिन उन लोगों ने कहा कि अब चिंता की बात नहीं है। भारतीय सेना की निगरानी में हर कोई सुरक्षित है। डरने की जरूरत नहीं है। संवाद
रूक कपाने वाला मंजर देखा, अब हरियाणा जाने से इंकार
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैदा के रहने जवाहिर एक सप्ताह पहले हरियाणा से आएं हैं। वहां हालात ठीक नहीं होता देखकर घर चले आए। जब तक वहां थे तो घर के लोग परेशान रहते थे। घर आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। जवाहिर ने बताया कि वहां काम करने के दौरान बहुत डर लग रहा था। कब क्या हो जाएगा कोई ठिकाना नहीं रहता था। हर कोई अपने बचाव को लेकर सतर्क रहता था। वहां का दृश्य दिमाग में आता है तो डर लगता है। अब तो वहां जाने का मन नहीं कर रहा है। अपने ही गांव के आस पास मेहनत मजदूरी करके काम चला लूंगा। कुछ दिन और बीत जाने के बाद ही हरियाणा जाउंगा। वहां पर ट्रक चला रहा था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच सीज फायर के ऐलान के बाद भी डर महसूस हो रहा है। संवाद
राजस्थान, पंजाब और कश्मीर की यात्रा से लोग कर रहे परहेज
सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल प्रखंड पर 20 दिनों तक रेल गाड़ियों के परिचालन बंद रहने के बाद चार मई पुनः एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों संचालन बहाल हुआ। इसके बाद से सीमा पर तनाव के कारण कश्मीर, पंजाब और राजस्थान जाने वाले यात्री, यात्रा से परहेज करने लगे हैं। सिसवा कस्बा निवासी मुकेश का कहना है भारत-पाकिस्तान का सीमा पर बढ़ते तनाव और गोली बारी के भय से राजस्थान, पंजाब कश्मीर की यात्रा करना कम हो गया है। दिनेश कुमार ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों मे बम्बारी और गोलीबारी से दहशत की स्थिति बनी हुई है जिसके वजह से यात्रा करना मुश्किल हो गया है। अरुण कुमार का कहना है कि रेल गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है एक सप्ताह पहले गोरखपुर-नरकटियागंज मार्ग पर एक्सप्रेस गाड़ियों का आवागमन आरंभ हुआ है। अभी यात्री, दूरदराज की यात्रा से परहेज कर रहे हैं। संवाद