फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Someone got the date and someone got the documents prepared.

Maharajganj News: किसी को तारीख मिली तो किसी ने तैयार कराई पत्रावली

Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Someone got the date and someone got the documents prepared.
न्यायालय परिसर में हड़ताल समाप्त होने के बाद कार्य करते अ​धिवक्ता। संवाद
-वादकारियों ने बताया-हड़ताल के कारण नहीं हो पा रहा था जरूरी काम
विज्ञापन

-हड़ताल खत्म होने के बाद कचहरी में वादकारियों को मिली राहत
महराजगंज। अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई, जिससे वादकारियों ने राहत महसूस किया। दूर दराज से आए लोगों ने दीवानी कचहरी में जरूरी काम-काज कराया। किसी को तारिख मिली तो किसी ने अपने मुकदमें से जुड़ी पत्रावलियों को तैयार कराया। दिनभर चहल-पहल बनी रही। अधिवक्ता लंबे समय से अटके काम कराने में जुटे रहे। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी आपस में बैठक कर चर्चा कर रहे थे।
दीवानी कचहरी परिसर में शुक्रवार को तस्वीर बदली नजर आ रही थी। सभी अधिवक्ताओं के पास वादकारी सुझाव लेने के साथ ही केस से जुड़ी प्रगति पर चर्चा कर रहे थे। कचहरी परिसर में ठूठीबारी कस्बे की सकिना मिली। वह जमीन से जुड़े मामले को लेकर दीवानी कचहरी आई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण वाद दाखिल नहीं हो पा रहा था। आज काम हो जाएगा। वह सीधे अधिवक्ता दिग्विजय नाथ द्विवेदी के पास पहुंची। वह अपना जरूरी काम निपटा रहे थे। उनका मुंशी सकिना से पूरे प्रकरण को समझने के बाद जरूरी प्रपत्र तैयार कराने में जुट गया। थोड़ी ही देर में वह काम से खाली हुई तो सकिना की समस्या को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह का नजारा पूरे कचहरी परिसर में रहा। परिसर में चाय की दुकान के पास मिठौरा के मुन्नी लाल मिले। वह झोले में तमाम पुराने प्रपत्र रखे हुए थे। मारपीट से जुड़े मामले को लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता आदित्य कुमार पांडेय के पास जाना है। यह कहते हुए वह आगे बढ़ गए। श्यामदेउरवा गांव के इद्रीश भी मारपीट के मामले को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण वाद दाखिल नहीं हो रहा था। अब जाकर राहत मिली है।
बरगदवां गांव की सिंधू परिसर में इधर-उधर भटक रही थीं। पारिवारिक विवाद से जुड़े प्रकरण को लेकर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि आज अधिवक्ता से राय लेने आई हूं। पूरी बात समझने के बाद वाद दखिल करूंगी। हड़ताल के कारण काम नहीं हो रहा था।

न्यायालय में मारपीट का मामला विचाराधीन है। हड़ताल के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी। तारिख मिली है। जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। केस के बारे में वकील साहब से जरूरी बातचीत की है।

-नरेश, बसंतपुर खुर्द

जमीन से जुड़ा मामला उलझा हुआ है। हड़ताल से दिक्कत हो रही थी, अब कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ेगी। न्याय मिलने पर अब देरी नहीं होगी।
-कपिल देव द्विवेदी, कुईया उर्फ महेशपुर

घरेलू हिंसा का मामला न्यायालय में चलता है। पता चला कि हड़ताल खत्म हो गया है, कचहरी पहुंचकर केस बारे में जानकारी हासिल की है। हड़ताल समाप्त होने से राहत मिली है।

-सोनी पटेल, चौपरिया

न्यायालय में मकान से जुड़ा विवाद विचाराधीन है। हड़ताल के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी। आज तारिख लेने के साथ ही अधिवक्ता से जरूरी सुझाव लेने आया हूं।
अमरेंद्र द्विवेदी, हरपुर महंत

अधिवक्ताओं ने कामकाज को लेकर आपस में की चर्चा
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर में बैठक की। महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी कामकाज को लेकर चर्चा कर रहे थे। महामंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के साथ कोई समझौता नहीं होगा। हापुड़ की घटना में शामिल कसूरवारों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई कराई जाएगी।


कांग्रेसी नेता कचहरी में पहुंचे समर्थन देने
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ दीवानी कचहरी पहुंचे। वहां जाने के बाद पता चला की हड़ताल समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed