फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Some are searching for ration card and some are searching for pension.

Maharajganj News: कोई राशन कार्ड में बनवाने के लिए तो कोई पेंशन के लिए भटक रहा

Tue, 19 Dec 2023 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Dec 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
Some are searching for ration card and some are searching for pension.
महराजगंज। सभी ग्राम पंचायतों में मिनी ग्राम सचिवालय बने हैं ताकि ग्रामीणों को कोई समस्या न हो। इस समय गांव स्तर से लोगों के जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं तो लोग ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं। मंगलवार को ग्राम सचिवालय बंद होने के कारण लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को 10:35 बजे ग्राम पंचायत जर्दी सचिवालय पर ताला लटका था। समस्या लेकर पहुंची मालती देवी ने बताया कि पेंशन में केवाईसी कराने गई थी, लेकिन सचिवालय पर तैनात ऑपरेटर नहीं थे। इसलिए घर जा रही हूं। केसरी देवी ने बताया कि राशनकार्ड में मेरा नाम कटने के कारण मुझे खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। नाम अंकित कराने के लिए सचिवालय पर पहुंची जहां पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

11:50 बजे ग्राम पंचायत देवीपुर में ताला बंद था। रामबेलाश ने बताया कि पेंशन नहीं आ रहा है। पंचायत भवन गया था लेकिन काम नहीं हुआ। गुजराती ने बताया कि बहुत दिनों से पेंशन का पैसा खाते में नहीं पहुंच रहा है इसके सुधार के लिए ग्राम पंचायत भवन गई हुई थी। जहां पर ताला लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:45 बजे ग्राम सचिवालय बेनीगंज बंद मिला। किशा देवी ने बताया कि पेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पेंशन की धनराशि मेरे खाते में नहीं आ रहीं हैं। ग्राम पंचायत भवन पर तैनात आपरेटर नहीं आते हैं किसको अपना पेंशन चेक करवाया जाएं। इस समस्या के निस्तारण के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर काटने को विवश हैं।
कैलाश ने बताया कि शौचालय के लिए आपरेटर के माध्यम से आनलाइन आवेदन किया, लेकिन अभी तक शौचालय का लाभ नहीं मिल सका। इसके निराकरण के लिए ग्राम पंचायत भवन पर गए जहां पर ताला बंद मिला।


ग्राम सचिवालय समय से खोलने का निर्देश है। अगर कहीं लापरवाही की जा रही है तो वीडियो काल करके अचानक जांच की जाएगी। लोगों को गांव स्तर ही जरूरी काम हो जाए, इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
-संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed