{"_id":"649dd60547f02acdc20eca04","slug":"soldiers-dead-body-found-hanging-maharajganj-news-c-7-1-gkp1032-224796-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फायर स्टेशन के कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फायर स्टेशन के कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव
Fri, 30 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा धनेई फायर स्टेशन के एक कमरे में बृहस्पतिवार को सिपाही संदीप यादव का फंदे से लटका शव मिला। मौके पर सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीमारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र है।
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर के गीडा के हरदिया गांव निवासी संदीप यादव वर्ष 2016 से धनेवा धनेई फायर स्टेशन में तैनात थे। वह अल्सरेटिव कोलाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार को स्टेशन के एक कमरे में उनका फंदे से लटका शव मिला। मौके पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा गया है कि बीमारी से तंग आ गया हूं। अब जीने का कोई मतलब नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी यशवीर सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद