फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ...So there is no theft in the post office, the Deputy Postmaster spent the money

Maharajganj News: ...तो डाकघर में चोरी नहीं, उप डाकपाल ने खर्च कर दिए रुपये

Tue, 12 Dec 2023 12:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Dec 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
...So there is no theft in the post office, the Deputy Postmaster spent the money
नौतनवां। उप डाकघर में चोरी के मामले में पुलिस को उप डाकपाल ने रुपये गबन करने का बयान दर्ज कराया है। पुलिस ने डाक विभाग को पत्र भेजकर मामले की तह तक जाने में जुटी है। इस मामले में उप डाकपाल के अलावा सहायक भी घिरते नजर आ रहे हैं। शनिवार को कुंडी तोड़कर उप डाकघर में चोरी हो गई थी। डाक सहायक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस कुछ डाक कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उप डाकपाल ने रुपये गबन करने की बात स्वीकार कर ली है। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रुपये अपने घर ले गए। जहां उनसे रुपये खर्च हो गए तो चोरी की कहानी गढ़ दी है। वहीं लोगों के अनुसार शुक्रवार को उप डाकपाल हवाई जहाज से नेपाल के काठमांडो गए थे। शनिवार को वह काठमांडो में थे। सूत्रों की माने तो उप डाकपाल की दो पत्नियां हैं। इसमें एक काठमांडो में रहती है तो दूसरी नौतनवां में। महीने में दो बार उप डाकपाल का काठमांडू आना-जाना होता है। उनका एक बेटा उसी डाकघर में काम करता है।
विज्ञापन

--------------
उप डाकपाल ने रुपये गबन करने की बात कबूल कर ली है। इसमें डाक सहायक की भी संलिप्तता है। डाक विभाग को पत्र भेजा गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आभा सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed