फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sneha first, Nikhil second and America Sahni third.

Maharajganj News: स्नेहा प्रथम, निखिल द्वितीय और अमेरिका साहनी को तृतीय स्थान

Tue, 24 Sep 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Sneha first, Nikhil second and America Sahni third.
महराजगंज। हिंदी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम की ओर हिन्दी की पाठशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं को हिंदी और वर्तनियों के संदर्भ में विशेष रूप से जानकारी दी।
विज्ञापन

कठिन शब्द लिखो एक प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें विजेता स्नेहा प्रजापति प्रथम, निखिल भारती द्वितीय व अमेरिका साहनी को तृतीय स्थान मिलने पर प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि सांत्वना पुरस्कार अमन जयसवाल, विशाल चौहान, चांदनी, निखिल कुमार विवेक वर्मा, आयुषी त्रिपाठी, दिव्यांश राठौर, पलक मिश्रा, शिफा सिद्दीकी, अर्पित गोयल तथा प्रियंका यादव को मिला।
विज्ञापन

डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय कौशिक ने कहा कि 14 सितंबर को संपूर्ण देश में ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है। समाजसेवी पशुपति नाथ तिवारी व एयरफोर्स के रिटायर वारेंट ऑफिसर रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय एकता की दृष्टि से हिंदी की आज उसकी बड़ी आवश्यकता है। डाॅ. सुधाकर राय व सभासद सदरे आलम ने कहा कि हिंदी एक ऐसी भाषा है जिससे हम भावना के साथ जुड़े हुए इसको राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। प्रधानाचार्य सुजीत कुमार ने हिंदी की पाठशाला कार्यक्रम के अवसर पर सिटीजन फोरम की ओर से इस तरह के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। समारोह का संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. शांतिशरण मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed