{"_id":"6522f67ef32fd168ec042499","slug":"smuggling-will-be-stopped-by-digging-ditches-along-the-trails-along-the-nepal-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7340-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल सीमा से लगी पगडंडियों के किनारे खाई खोदकर राेकेंगे तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल सीमा से लगी पगडंडियों के किनारे खाई खोदकर राेकेंगे तस्करी
विज्ञापन
-30 सितंबर को अमर उजाला ने निर्यात पर रोक...धड़ल्ले से हो रही चावल की जमाखोरी और तस्करी शीर्षक ने खबर की गई थी प्रकाशित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल सीमा से लगी पगडंडियों के किनारे खाई खोदने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस ने यह व्यवस्था तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए की है। परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी पुलिस चौकी प्रभारी के साथ पांच पुलिस कर्मी लाइन हाजिर हो चुके हैं। इस क्षेत्र की पगडंडियों से चावल की तस्करी पर अंकुश लगाने में इन कर्मियों ने लापरवाही की, इस वजह से यह कार्रवाई हुई है।
नेपाल में चावल की तस्करी पर एक तरफ अंकुश लगाया जा रहा है, दूसरी ओर से तस्कर आसानी से चावल सरहद पार करने में जुटे हैं। परसामलिक थाना क्षेत्र का सेवतरी गांव नेपाल की सीमा से लगा है। यहां पुलिस चौकी है, इस क्षेत्र से चावल की तस्करी होने की बात सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। 30 सितंबर को अमर उजाला ने निर्यात पर रोक...धड़ल्ले से हो रही चावल की जमाखोरी और तस्करी शीर्षक ने खबर प्रकाशित की थी। सीमावर्ती क्षेत्र के किन-किन स्थानों से चावल तस्कर नेपाल में प्रवेश करते हैं, इसके बारे में विस्तार से बताया गया था।
खबर का पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी नौतनवा को जांच सौंपी। रिपोर्ट आने के बाद सेवतरी पुलिस चौकी के पूरे कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। पगडंडी के पास खाई खोदवाने के लिए कहा गया, इससे कोई भी पगडंडी से होकर आसानी से नेपाल नहीं जा सकेगा। गहरा गड्ढा रहेगा तो साइकिल या बाइक सरहद पार नहीं जा सकेगी, इस व्यवस्था से काफी हद तक तस्करी पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
मुडिला गांव के पास से 60 बोरी चावल बरामद
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के मुडिला गांव के पास से पिकअप पर लदा 60 बोरी चावल पुलिस ने बरामद किया है। सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मामले में कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी नौतनवा आभा सिंह के नेतृत्व में छापा मारकर पुलिस ने यह बरामदगी की।
सूत्रों के अनुसार कड़ी चौकसी के बाद भी तस्कर अपने मजबूत नेटवर्क के जरिये अपना अवैध धंधा चला रहे हैं। कार्रवाई के कुछ दिन बाद तक अपना धंधा कम कर देते हैं। इसके बाद फिर धंधे में तेजी आ जाती है। एक तरफ पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर हुई, तो दूसरी ओर से नौतनवां थाना क्षेत्र में चावल की बरामदगी हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई होती है। दायित्व के प्रति लापरवाह पाए जाने पर चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
-डाॅ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भगवानपुर और झुलनीपुर नदी के रास्तों का प्रयोग तस्कर करते
सूत्र बताते हैं कि पगडंडियों में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर और झुलनीपुर नदी के रास्तों का प्रयोग तस्कर करते हैं। सीमावर्ती थाना कोल्हुई, नौतनवां, सोनौली, परसामलिक, ठूठीबारी और निचलौल से हर माह एसएसबी पुलिस और कस्टम सामानों को बरामद कर सीज कर देता है। सितंबर 2022 में चावल के निर्यात पर 20 प्रतिशत ड्यूटी के बाद सीमावर्ती क्षेत्र से नेपाल के लिए खाद्यान्न की तस्करी बढ़ गई है। जिले से लगी भारत-नेपाल सीमा 84 किलोमीटर खुली है। सीमा में करीब 98 पगडंडियां हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
छह दिन पहले सीमावर्ती क्षेत्र से बरामद हुआ था चावल
दो अक्तूबर को नेपाल के सीमावर्ती गांव लक्ष्मीपुर खुर्द में धान के खेत में 27 बोरी चावल बरामद हुआ, वहीं गांव में एक घर के पास एक ट्राॅली पर 383 बोरी चावल लदा मिला। दूसरी ट्राॅली पर 534 बोरी मटर, 187 बोरी बरसीन का बीज लदा था। चावल समेत अन्य सामान बरामद कर कस्टम विभाग को सौंप दिया गया। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान 56 बोरी चावल बरामद हुआ।