{"_id":"660072256ab1a80a1b0d7a07","slug":"smuggling-network-extends-from-border-to-bihar-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118603-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरहद से बिहार तक फैला तस्करी का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरहद से बिहार तक फैला तस्करी का नेटवर्क
Mon, 25 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
-आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम नारायणी नदी और कुशीनगर जिले से सटे गांव में छापा मारकर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/निचलौल। नारायणी नदी और कुशीनगर जिले से सटे गांव चंदा गुलरभार गांव में शनिवार रात को आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने 10 पेटी नेपाली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, आबकारी टीम को शनिवार रात में मुखबिर से सूचना मिली कि जंगलों से घिरे और नारायणी नदी व कुशीनगर जिले से सटे गांव चंदा गुलरभार में नेपाल से तस्करी कर लाई गई नेपाली शराब का भंडारण किया गया है। तस्कर रात में कुशीनगर जिले के रास्ते बिहार भेजने की तैयारी में हैं। सूचना पर आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर छापा मारा। टीम को मौके से 10 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। टीम ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भुखल निवासी चंदा गुलरभार बताया है। टीम नेपाल से तस्करी कर लाई गई शराब के बारे में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया की सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सरहद पर नेपाली शराब की तस्करी कर चंदा गुलरभार गांव स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर डंप किया गया है। जिसे होली त्योहार में तस्कर बिहार भेजने के फिराक में थे। कार्रवाई में बहुत कम नेपाली शराब की बरामदगी हुई है। ऐसे में आरोपी तस्कर से पूछताछ अभी जारी है। जल्द ही तस्करी में शामिल और लोगों का भी खुलासा किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने कहा की भारत-नेपाल सरहद पर सुरक्षा एजेंसी और संबंधित थाने की पुलिस को अलर्ट किया गया है। इतना ही नहीं सरहद पर लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तस्करी में चोरी के वाहन होते हैं प्रयोग
नेपाली शराब की तस्करी करने के लिए एक बड़ा नेटवर्क खड़ा है। शराब के धंधेबाज चोरी की गाड़ियों का नंबर प्लेट, रंग, इंजन आदि बदलकर इसका उपयोग करने लगते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी के वाहनों का सर्वाधिक उपयोग शराब तस्करी में की जाती है। सरहद पर होनी वाली शराब की तस्करी में मुख्य व्यक्ति कभी आगे नहीं आता है। वह कैरियर के जरिए सामान इस प्रकार से उस पार भेजने का कार्य करता है। शराब की तस्करी में महिलाएं और 10 से 15 साल के बच्चों को कैरियर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। सरहद से सटे झुलनीपुर के रहने वाले एक युवक ने बताया कि कैरियरों को दो से तीन रुपये प्रति बोतल मिलता है। बच्चे एक बार में 20 से 40 बोतल तक पार कर देते हैं। एक दिन में चार से पांच चक्कर लगा देते हैं। जिससे उनका अच्छा खासा लाभ हो जाता है। अक्सर पगडंडियों के रास्ते शराब झोले में लेकर आते हैं, जिससे कोई शक न करें। बच्चों के साथ महिलाएं भी शामिल होती हैं। तस्कर उन्हें ही कैरियर बनाते हैं, जो अति गरीब हैं, और रुपये की अति जरूरत होती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पकड़ी गई शराब की खेप
20 मार्च 2024 को भारत नेपाल सरहद के पिलर संख्या 500/5 से सटे बहुआर कला गांव के लाइन टोला से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने 360 शीशी नेपाली शराब बरामद की थी।
20 मार्च 2024 को निचलौल थाना क्षेत्र के ओडवलिया गांव के पास से आबकारी टीम ने स्कूटी की डिक्की में छिपाकर लाई जा रही 30 शीशी नेपाली शराब को बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था।
21 मार्च 2024 को कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लालपुर हनुमान मंदिर के पास से पुलिस टीम ने 30 पेटी नेपाली शराब बरामद कर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।
19 मार्च 2024 को सुरक्षा एजेंसियों की टीम भारत नेपाल सरहद के पिलर संख्या 498/3 के पास मुख्य मार्ग का घेराबंदी कर शराब बरामद किया था।
10 मार्च 2024 को थाना क्षेत्र के गिरहिया भट्टी टोला में छापा मारकर आबकारी टीम ने 120 शीशी नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था।