फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggling goods recovered from two different places

Maharajganj News: दो अलग-अलग स्थानों से तस्करी का सामान बरामद

Mon, 20 Nov 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Smuggling goods recovered from two different places
-नेपाल जाने से पहले जवानों ने आरोपियों को दबोचा, बरामद सामान कस्टम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वी वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने दो अलग-अलग स्थानों से भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल सीमा में प्रवेश करते समय तस्करी का सामान बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है।


कार्यवाहक कमांडेंट वरुण कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह डांडा हेड के जवान गश्त पर निकले थे। अभी डांडा हेड के कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक युवक बाइक पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में था। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर फरार हो गया। सामान की तलाशी लिया तो तीन बोरी धान मिला। वहीं जवान केवटलिया गांव के पास पहुंचे थे, तभी भारतीय सीमा क्षेत्र की तरह से एक व्यक्ति बाइक पर सामान बांधकर नेपाल सीमा में प्रवेश करने वाला था। तभी संदेह हुआ जवानों ने रोका तो बाइक पर पीछे बंधे कूलर फैन ब्लड 24 पीस, कैपेसेटर 195 पीस, डायमंड मैकेनिकल सील 200 पीस, वाटर पंप सील 291 पीस, मोटर वायरिंग बाॅक्स 70 पीस, मोटर फेन 1 पीस, मिक्सर-ग्राइंडर ब्रश 20 पीस और एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद निवासी सोनौली बताया। बरामद सामान व दो बाइक सहित एक आरोपी को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed