फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers have changed their tactics...smuggling Nepali liquor in sacks.

Maharajganj News: तस्करों ने बदला पैतरा...बोरे में कर रहे नेपाली शराब की तस्करी

Wed, 03 Dec 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Smugglers have changed their tactics...smuggling Nepali liquor in sacks.
बरामद नेपाली शराब।
आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

ठूठीबारी एसएसबी बीओपी के पीछे से हो रही थी तस्करी
निचलौल। नेपाल बार्डर पर सख्ती बढ़ने के बाद अवैध शराब के धंधेबाजों ने तस्करी का पैतरा बदल दिया है। तस्कर अब नेपाली शराब की खेप को बोरे में भरकर सरहद के पगडंडी रास्तों को पार कर रहे हैं। सोमवार रात को आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम की कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है। टीम बरामद अवैध शराब की खेप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आबाकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव के अनुसार सीमावर्ती इलाकों में नशे के धंधेबाजों के खिलाफ सख्ती करने के लिए एसएसबी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ठूठीबारी एसएसबी बीओपी के पीछे पगडंडी रास्ते से एक शख्स बोरे में नेपाली शराब को भरकर भारत लाने की फिराक में है। एसएसबी के साथ तत्काल मौके पर पहुंच पगडंडी रास्ते की घेराबंदी कर लिया गया। मौके पर देखा कि एक शख्स नेपाल से बोरे में सामान लिए भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। संदिग्ध लगने पर उसे पकड़ लिया गया। बोरे की तलाशी ली गई तो 66 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। पकड़े गए शख्स ने पूछताछ में अपना नाम धर्मेंद्र साहनी निवासी ठूठीबारी बताया है।
विज्ञापन

आरोपी धर्मेंद्र ने आगे कहा कि सरहद पर सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती बढ़ने के बाद उसने पिछले कुछ दिनों से बोरे में सामान की तरह नेपाली शराब भरकर तस्करी करना शुरू कर दिया था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने में असफल रहा। नेपाली शराब की तस्करी कर सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में बेचा जाता है। वहीं सीमावर्ती इलाकों में नेपाली शराब की तस्करी होने के चलते सरकारी दुकानों से बिक्री थमने की आशंका है। मामले में पकड़े गए धर्मेंद्र साहनी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बरामद हो चुकी है नेपाली शराब
नेपाल सरहद पर नेपाली शराब की तस्करी करने का मामला नया नहीं है। पहले भी सुरक्षा एजेंसियां कई बार भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद कर चुकी है। बीते 24 नवंबर को आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने निचलौल थाना क्षेत्र के नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 500 के पास से 16 पेटी नेपाली शराब बरामद की थी। 2 नवंबर को निचलौल थाना क्षेत्र के नेपाल बार्डर के कनमिसवा नाला पुल के पास से 360 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई थी। 10 अक्तूबर को निचलौल थाना क्षेत्र के नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 500 के पास से आबकारी टीम ने 120 बोतल नेपाली शराब बरामद की थी। 16 अगस्त को निचलौल थाना क्षेत्र के नेपाल बार्डर से सटे बहुआर गांव के लाइन टोला के पास से आबकारी टीम ने 22 पेटी नेपाली शराब बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed