फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers are transporting fertilizers across the border using warehouses as a cover.

Maharajganj News: गोदाम का बहाना बनाकर बॉर्डर पार खाद पहुंचा रहे तस्कर

Sun, 07 Dec 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Smugglers are transporting fertilizers across the border using warehouses as a cover.
महराजगंज। खाद की तस्करी में एक नया खेल सामने आया है। धंधेबाज सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर आसानी से सरहद के किनारे खाद पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

दरअसल कुछ खाद कारोबारियों ने अपना गोदाम गोरखपुर बना रखा है और कारोबार महराजगंज से करते हैं। ऐसे में खाद अगर आती है तो गोदाम पर ले जाने की बात का कर सरहद के किनारे तक उसे पहुंचा दिया जाता है। सख्ती से जांच करने पर तस्करों की कलई खुल जाती है। हाल ही में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो खाद की तस्करी में धंधेबाज मोटा लाभ कमा रहे हैं। कैरियरों को 500 से 600 रुपये देकर धंधेबाज लाखों कमा रहे हैं। खाद को सरहद पार में नेपाल ले जाने पर दूरी के हिसाब से रकम दी जाती है। नेपाल के अंदर सरहद से सटे गांवों में रख देने पर कम रकम दी जाती है। कैरियर रास्ता बदलकर बाइक या साइकिल से दिन में दो से चार चक्कर लगाते हैं।
विज्ञापन

इससे उनको बगैर कोई पूंजी लगाए एक दिन से करीब 2,000 रुपये की आमदनी हो जाती है। कैरियर खाद लेने के लिए धंधेबाजों के बताए पते पर पहुंच जाते हैं और साइकिल व बाइक से लेकर चले जाते हैं। नेपाल में खाद पहुंचाने के बाद ही कैरियर को रकम दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो डाई या यूरिया मांग के हिसाब पहुंचाई जाती है। इस खेल में निजी दुकानों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। सख्ती के बाद भी नियम कानून के पेच में ये अपना काम कर देते हैं। स्टाक खारिज करने के लिए ये वैद्य तरीका अपनाते हैं। अगर सूत्रों की मानें तो ऐसे नामों पर खाद को खारिज कर दिया है जिनको पता ही नहीं रहता है। खाद तस्करी में नई व्यवस्था यह है कि गोदाम में खाद ले जाने की बात कर इसे सरहद के किनारे तक पहुंचा दिया जाता है। बीते माह कोल्हुई में 100 बोरी खाद को गोदाम में ले जाने की बात कहकर चकमा देने की युक्ति काम नहीं आई। क्योंकि सुरक्षाकर्मियों ने गंभीरता से जांच की तो धांधली सामने आ गई। सूत्र बताते हैं कि मामले में सटीक मुखबिरी के कारण आरोपी पकड़ी गए।अक्सर जरूरी प्रपत्रों को दिखा कर चकमा दे दिया जाता है। इसे कोई समझ नहीं पाता है कि गोदाम में नहीं सीधे नेपाल ले जाने के लिए खाद भेजी जा रही है। अपर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed