फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers are earning double the profits by smuggling Chinese raisins.

Maharajganj News: चाइनीज किशमिश की तस्करी से दो गुना मुनाफ कमा रहे तस्कर

Tue, 10 Feb 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Smugglers are earning double the profits by smuggling Chinese raisins.
नेपाल में 250 रुपये किलो में मिलने वाला विदेशी किशमिश भारत में बिक जाता है 550 रुपये प्रतिकिलो की दर से
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल से चाइनीज किशमिश की तस्करी करके धंधेबाज दोगुना से अधिक का मुनाफा कमा रहे हैं। सस्ते रेट पर इसे भारतीय क्षेत्र में लाया जाता है। यहां भारतीय किशमिश में मिलाकर इसे बेच दिया जाता है। बीते दिनों पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाया गया विदेशी किशमिश बरामद कर सीज कर दिया। बरामद किशमिश भारत के महानगरों में भेजा जाना था। नेपाल में 250 रुपये में मिलने वाला किशमिश भारत में 550 रुपये में बिक जाता है।

नेपाली सीमा में बॉर्डर से सटे गांव में किशमिश स्टोर किया जाता है। मौका देखकर पगडंडियों से तस्कर भारतीय सीमा में किशमिश पहुंचा दिया जाता है। पगडंडी से होकर इसे भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा है। नेपाल में किशमिश सस्ता होने की वजह से तस्करों को अधिक लाभ होता है। तस्करी का किशमिश गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर तक भेजा जा रहा है। तस्कर इसे गोरखपुर कानपुर मंडी में पहुंचाते हैं। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बॉर्डर पर इसे बरामद किया गया।
विज्ञापन


विदेशी किशमिश दिखने में भारतीय किशमिश जैसा ही है और काफी सस्ता है। नेपाल में 250 रुपये किलो में मिलने वाला विदेशी किशमिश भारत में 550 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक जाता है। इसे चीन से नेपाल में इम्पोर्ट करके लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि सीमा क्षेत्र के लक्ष्मीनगर, झुलनीपुर, बागपर, ठूठीबारी, सोनौली आदि गांव में जमा कर छोटे वाहनों से इसे गोरखपुर, लखनऊ सहित महानगरों में किशमिश पहुंचाया जाता है। तस्करी के कारण भारत को राजस्व का नुकसान हो रहा है। दर्जनों युवक इस धंधे में लगे हैं। 15 से 20 बाइक और साइकिल से रोज ढुलाई करते हैं। इधर से गेहूं लेकर जाते हैं। नेपाल से किशमिश मक्का भारत में लाते हैं। भारत नेपाल की खुली सीमा होने के कारण तस्कर लाभ उठा रहे हैं।
नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि बीते दिनों में किशमिश की बरामदगी हुई थी। सीमा क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed