{"_id":"6a8cb1af8c9a1558560f97ee","slug":"smuggled-clothes-and-car-worth-rs-3145-lakh-recovered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183908-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तस्करी का 31.45 लाख का कपड़ा और कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तस्करी का 31.45 लाख का कपड़ा और कार बरामद
विज्ञापन
सोनौली। रूपन्देही में सशस्त्र पुलिस ने भारत से नेपाल लाए जा रहे कपड़ों की खेप बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल सीमा सुरक्षा गुल्म मुख्यालय डण्डा, रुपन्देही सशस्त्र पुलिस नायब उपाधीक्षक गोपीकृष्ण भट्टराई ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 9 सदस्यीय वाहन मोबाइल टीम विशेष सूचना के आधार पर चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान रविवार को रात करीब 8 बजे सिद्धार्थनगर नगरपालिका–एक स्थित पिपलबोट इलाके में सोनौली भारत से नेपाल की ओर आ रही बागमती प्रदेश 01–032 च 9385 नंबर की कार को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। इसके बाद सशस्त्र पुलिस ने कार को सीमा सुरक्षा गुल्म डण्डा लाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से करीब 1.45 लाख रुपये मूल्य के विभिन्न प्रकार के कपड़े बरामद किए गए।
विज्ञापन
सशस्त्र पुलिस उपाधिक्षक भट्टराई ने बताया कि कपड़ों की ढुलाई में इस्तेमाल की गई कार की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। कपड़ों और कार समेत बरामद सामान का कुल अनुमानित मूल्य 31.45 लाख रुपये है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कपड़े और कार को भंसार कार्यालय को सौंप कर मामले की जांच की जा रही है।