फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smartphone distributed in Aanganbri Workers

स्मार्टफोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को काम करने में होगी सुगमता

Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Smartphone distributed in Aanganbri Workers
‘स्मार्टफोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को काम करने में होगी सुगमता’
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। साथ ही कार्य के दौरान होने वाली सुविधा के बारे में बताया गया। सदर ब्लॉक में 115, घुघली ब्लॉक में 250, बृजमनगंज में 117, लक्ष्मीपुर में 232 कार्यकर्ताओं में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन के मिल जाने से विभाग के कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। सदर सीडीपीओ विजय प्रकाश चौधरी, बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, सीडीपीओ निचलौल मनोज शुक्ला, मुख्य सेविका मंजू यादव, शांति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाल विकास परियोजना लक्ष्मीपुर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक मुख्यालय सभागार में सोमवार को विधायक अमन मणि त्रिपाठी द्वारा स्मार्टफोन वितरित किया गया। विधायक ने कहा कि राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन कार्य करने में भी आसानी होगी। सीडीपीओ अनुराग कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्मार्टफोन के मिल जाने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कामकाज का बोझ कम हो जाएगा। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया द्वारा आंगनबाड़ी कार्य कर्ताओं को स्मार्ट फोन दिया गया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, श्याम उर्फ पप्पू गुप्त, रणजीत सिंह, हेमंत गुप्त, चतुर्भुजा सिंह आदि मौजूद रहे। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने स्मार्ट फोन वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed