फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   small currency provided by trader

व्यापारी ने बैंक को दिए साठ हजार के छोटे नोट

Sat, 19 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 19 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
small currency provided by trader
मऊपाकड़ निवासी व्यापारी केदारनाथ गुप्ता सेे सौ, पचास, बीस व दस के छोटे नोट प्राप्त करते सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक सुदीप कुमार व एकाउंटेंट बुधेश्वर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।शुक्रवार को मऊपाकड़ निवासी केदार नाथ गुप्ता ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में 60 हजार रुपये के छोटे नोट जमा कर तीस जरूरतमंदों की मदद की। बैंक मैनेजर सुदीप कुमार वर्मा और एकाउंटेंट बुधेश्वर सिंह ने बताया कि नौ नवंबर से नोट बंद होने के बाद से लेकर आज तक किसी खाता धारक ने इतने ज्यादा छोटे नोट बैंक में जमा नहीं किया था।
विज्ञापन


केदार नाथ गुप्ता पहले ऐसेे व्यापारी हैं, जिन्होंने सौ, पचास, बीस व दस के नोट मिलाकर साठ हजार रुपये जमा करके बैंक व जरूरतमंदों की मदद की है। 
बैंक मैनेजर ने बताया कि  शुक्रवार को मात्र दस लाख रुपये ही वितरण के लिए मिल पाए थे। यह रकम दोपहर तक समाप्त हो गई। दोपहर बाद आए ग्राहकों को वापस किया रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच केदार नाथ गुप्ता ने साठ हजार रुपये के छोटे नोट जमा कर दिया। इससे तीस ग्राहकों को दो हजार रुपये देकर उनकी जरूरतें पूरी कराई गईं। वहीं आरएसएस के स्वयंसेवक व व्यापारी केदार नाथ गुप्ता ने बताया कि मार्केटिंग का कार्य होता है। एंजेट तीन दिन से बडे़ नोट के साथ छोटे नोट भी ला रहे थे। छोटे नोट को इकट्ठा कर शुक्रवार को सेंट्रल बैंक में जमा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed