फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Slowdown in drain construction, business ruined

Maharajganj News: नाला निर्माण में सुस्ती, कारोबार चौपट

Tue, 09 Jan 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Slowdown in drain construction, business ruined
चौक मार्ग पर नाली निर्माण में नाली के बीच में पड़ा बिजली का पोल।
महराजगंज। शहर में चौक रोड पर नाले का निर्माण चल रहा है। दुकानों के आगे खुदाई कर छोड़ दिया गया है। इससे ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सुस्त गति से निर्माण के चलते करीब 300 दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। इधर, चिउरहा रोड पर बने नाले पर स्लैब नहीं है, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन दोनों नालों पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


शहर में सोनपति देवी महिला महाविद्यालय से चौक रोड पर आगे बढ़ने पर दुश्वारियां घेर लेती हैं। सड़क के किनारे मिट्टी का ढेर दिखा। सामने की कुछ दुकानें बंद तो कुछ खुली रहीं। पास से गुजरे धीरेंद्र ने बताया कि नाले का निर्माण बहुत ही सुस्त गति से चल रहा है। इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। चौक रोड की ओर से आ रहे दीपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 15 से 20 दिन हो चुके हैं, काम बंद पड़ा है। अगर काम होता तो समस्या नहीं होती। दुकानों के सामने तो गड्ढे हैं, ऐसे में दुकान पर ग्राहक कम आ रहे हैं। सड़क से आने-जाने में परेशानी हो रही है। बड़ा वाहन गुजरने पर समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

नाले की स्थिति देखकर उदासीनता की कहानी पता चल रही थी। जहां नाला बन गया है, वहां मिट्टी का भराव किनारे पर नहीं हुआ है। बीच-बीच में कहीं-कहीं खोदकर छोड़ दिया गया। सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर भी नहीं हटे हैं। चौराहे से लेकर स्डैंड तक नाला बनना है। आसपास के लोगों ने बताया कि जिस गति से नाला बन रहा है, उससे यह लग रहा है बरसात का मौसम भी आ जाएगा। निर्माण को गति देने के लिए जिम्मेदारों की ओर से कारगर कोशिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed