फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Slow pace of schools in Inspire Award registration

Maharajganj News: इंस्पायर अवार्ड पंजीकरण में विद्यालयों की रफ्तार सुस्त

Thu, 21 Sep 2023 12:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of schools in Inspire Award registration
- 30 सितंबर है अंतिम तिथि, माध्यमिक व परिषदीय के विद्यालयों की ओर से नहीं दिखाई जा रही रुचि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत पंजीकरण में जिले के विद्यालयों की रफ्तार सुस्त है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय है, लेकिन माध्यमिक के 278 विद्यालयों में से 75 ने पंजीकरण कराया है। वहीं बेसिक के एक व सीबीएसई के दो विद्यालयों ने पंजीकरण में रुचि दिखाई है। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के इस योजना का लाभ पाने से वंचित रह जाने की आशंका है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 278 विद्यालय पंजीकृत हैं। इनमें राजकीय के 29, सहायता प्राप्त 39 व वित्तविहीन 210 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक व नौ से 10 तक में अध्ययरत विद्यार्थियों में अलग-अलग वर्गों मेें प्रतिभाग करना है। उनकी प्रतिभागिता की जिम्मेदारी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दी गई है, मगर अभी तक पंजीकरण में कोई विशेष रूचि नहीं दिखाई गई है। अभी तक जिले से महज 75 विद्यालयों ने पंजीकरण कराया है जिसमें 29 राजकीय, 31 सहायता प्राप्त व 15 वित्तविहीन विद्यालय हैं। अभी भी 203 विद्यालयों को पंजीकरण कराने के लिए विशेष रूप से कवायद करना होगा।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक के 648 विद्यालयों की ओर से नहीं दिखाई जा रही रुचि
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित होने वाले 412 कंपोजिट स्कूल एवं 237 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की ओर से भी बच्चों का पंजीकरण कराना है, मगर अभी तक सिर्फ एक विद्यालय ने पंजीकरण में रुचि दिखाई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के दो विद्यालयों ने भी पंजीकरण कराया है। शेष विद्यालय सुस्त पड़े हैं।
----------------------------------
इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए 10 दिन बचे हैं। वित्तविहीन माध्यमिक व परिषदीय स्तर के विद्यालयों की ओर से रुचि नहीं दिखाई जा रही है। सभी से अधिक से अधिक पंजीकरण कराने को कहा गया है।

सुरेंद्र प्रसाद, नोडल शिक्षक इंस्पायर अवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed