फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Slogans against the Chief Election Commissioner were raised at the meeting of the Bharatiya Kisan Sangharsh Samiti.

Maharajganj News: वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का संकल्प

Mon, 12 Oct 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Slogans against the Chief Election Commissioner were raised at the meeting of the Bharatiya Kisan Sangharsh Samiti.
निचलौल। सिसवा विधानसभा क्षेत्र के घोड़हवा स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को भारतीय किसान संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता का मुद्दा उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कथित वोट चोरी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। सिसवा विधानसभा प्रभारी ध्रुव नारायण शर्मा, तहसील अध्यक्ष शिव प्रताप चौहान और महिला जिला अध्यक्ष सोनी भारती ने भी संबोधित किया। इस दौरान राम मिलन गुप्ता, अरुण कुमार, सद्दाम अंसारी, सैयद जावेद, सुरेंद्र गुप्ता, रेखा यादव, रीता भारती आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed