{"_id":"67cf3be83befe6dd59068f35","slug":"skill-training-will-be-provided-under-project-praveen-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144367-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत मिलेगा कौशल प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
Tue, 11 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रोजेक्ट प्रवीण योजना के तहत जिले के नौ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाना है, ताकि वे भविष्य में रोजगार के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर न हों।
चयनित विद्यालयों में कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं के छात्र-छात्राओं को बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस और हेल्थकेयर, ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई, आईडी एंट इलेक्ट्रॉनिक्स, अपरेल टेक्स्टाइल डिजाइनिंग, सिक्योरिटी रियल मैनेजमेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर जैसे महत्वपूर्ण ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक दक्षता भी प्राप्त होगी।
शासन की ओर से चलाई जा रही। इस योजना का उद्देश्य शिक्षा को रोजगारपरक बनाना है। वर्तमान समय में केवल परंपरागत शिक्षा के आधार पर नौकरी पाना कठिन होता जा रहा है। ऐसे में इस प्रकार की व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों के आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
इससे वे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। इस योजना के तहत प्रशिक्षित किए गए छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा जो उन्हें आगे की पढ़ाई और रोजगार के अवसरों में मदद करेगा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाएगा, जिससे वे वास्तविक कार्यस्थल की चुनौतियों से परिचित हो सकें। अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार की योजनाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगी और उन्हें अपनी रुचि के अनुसार कॅरियर चुनने में मदद मिलेगी।