{"_id":"6504bca1aae44d24e40857ed","slug":"six-wrestling-players-selected-for-divisional-trials-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-5855-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंडलीय ट्रायल के लिए कुश्ती के छह खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंडलीय ट्रायल के लिए कुश्ती के छह खिलाड़ी चयनित
Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
- स्टेडियम में हुए सब जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती में 20 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में शुक्रवार को हुए सब जूनियर बालिका वर्ग के कुश्ती के ट्रायल में कुल छह खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। चयनित बालिकाएं शनिवार को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन गोरखपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी।
कुश्ती के प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जिला स्तरीय कुश्ती के ट्रायल में कुल 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 40 किग्रा. भार वर्ग में आरुषी गुप्ता ने पहला व बरखा विश्वकर्मा ने दूसरा, 43 किग्रा. भार वर्ग में आकृति अंबेडकर ने पहला व साक्षी गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 49 किग्रा. में खुशी गुप्ता ने पहला व निशा वरुण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त करने वाली सभी छह खिलाड़ी शनिवार को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
मंडलीय ट्रायल में चयनित होने वाली बालिका को मंडलीय टीम की तरफ से 19 से 21 सितंबर तक मुरादाबाद में होने वाली बालिकाओं की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियाेगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।