{"_id":"6a724769609ec619630c99f9","slug":"six-women-arrested-for-chain-snatching-gang-used-to-steal-jewellery-in-crowds-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-182695-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चेन स्नेचिंग गिरोह की छह महिलाएं गिरफ्तार, भीड़ में करती थीं गहनों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चेन स्नेचिंग गिरोह की छह महिलाएं गिरफ्तार, भीड़ में करती थीं गहनों की चोरी
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बनाती थीं निशाना
कई थानों में गिरफ्तार महिलाओं के विरुद्ध दर्ज है प्राथमिकी
फरेंदा। गोपलापुर शिवमंदिर पर हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के गहने चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़ी गई छह महिलाओं के खिलाफ कई अन्य जिलों में भी प्राथमिकी दर्ज है। छह में दो संतकबीर नगर की और शेष जनपद की ही निवासी हैं।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गोपलापुर शिव मंदिर परिसर में सोमवार को दो महिलाओं के सोने का चेन गायब होने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। मंदिर पर लगे सीसीटीवी की जांच में आरोपी महिलाओं की पहचान की गई। जांच के बाद छह महिलाओं का गिरोह पकड़ा गया।
पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम पता क्रमश: सुषमा निवासी तेंदुआ विश्वभंरपुर, कैम्पियरगंज, नेहा निवासी गोपलापुर, कैम्पियरगंज, सरोज निवासी मुंडेरा पांडेय, थाना घनघटा, संतकबीरनगर, दीपमाला निवासी मुंडेरा पांडेय, घनघटा, संतकबीरनगर, पुष्पा निवासी गोपलापुर, कैम्पियरगंज व रीना निवासी मनभागलपुर, थाना कैम्पियरगंज के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे गिरोह बनाकर भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थल व मंदिरों में महिलाओं के चांदी व सोने के आभूषण चोरी करती है। मेले के समय में एक दूसरे से नेटवर्क बनाकर संपर्क में रहती हैं। जिससे आसानी से घटना को अंजाम दिया जा सके।
थानाध्यक्ष ने बताया कि यक्ष एप के जरिए अभियुक्त सरोज के चेहरे का स्कैन किया गया तो वंदना निवासी विशुनपुरा, निवासी मुंडेरा पांडेय के रूप में पहचान हुई। पकड़ी गई महिलाओं के विरुद्ध बस्ती, फरेंदा, कप्तानगंज, गोंडा सहित कई थानों में प्राथमिकी दर्ज है।