फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six school vahicle seized due to overloading

स्कूल बस में ओवरलोड बैठे थे बच्चे, छह वाहन सीज

Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Six school vahicle seized  due to overloading
स्कूल बस में ओवरलोड बैठे थे बच्चे, छह वाहन सीज
विज्ञापन

महाराजगंज। स्कूलों में बच्चे सुरक्षित स्कूल से घर तक पहुंच सके इसके लिए शासन गंभीर है। शासन के निर्देश पर जिले में लगातार स्कूल वाहनों की जांच चल रही है। मंगलवार को एआरटीओ आरसी भारतीय ने विभिन्न स्कूल वाहनों की जांच की, जिसमें ओवरलोड बच्चे बैठाए जाने, स्कूल वैन का प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने के अलावा अन्य मामले में छह वाहनों को सीज कर दिया। वहीं 25 अन्य वाहनों का चालान किया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोल्हुई और पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बसों की जांच की गई, तो मदरसा की बस में मानक से अधिक बच्चे बैठाए गए थे, जिसे सीज कर दिया गया है। वहीं, पांच अन्य वाहनों को भी अन्य जरूरी दस्तावेज न होने के कारण सीज कर दिया गया है। बकाया टैक्स व अन्य दस्तावेज न होने के कारण 25 वाहनों का चालान किया गया है।

चालक नहीं जमा कर रहे चरित्र प्रमाण पत्र
महाराजगंज। एआरटीओ द्वारा जिले के सभी स्कूल वाहन स्वामियों को चालक का चरित्र प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन चालकों द्वारा अपना चरित्र प्रमाण पत्र नहीं जमा किया गया है। ऐसे में अब विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ आरसी भारतीय ने कहा कि स्कूल वाहन स्वामी अपने वाहन के जरूरी दस्तावेज ठीक कर वाहनों का संचालन करें। जांच में किसी प्रकार की कमी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed