{"_id":"67c83cc2e9d9d39abd0409ad","slug":"six-people-injured-after-being-hit-by-an-uncontrolled-bus-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144024-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित बस की चपेट में आने से छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित बस की चपेट में आने से छह लोग घायल
Wed, 05 Mar 2025 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के चोखराज विद्यालय के पास अनियंत्रित बस की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बस कप्तानगंज जा रही था। सिसवा कस्बे में चोखराज विद्यालय के पास बस अनियंत्रित हो गईं और नगर पालिका के क्रेन को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ी और एक बिजली के खंभे से टकरा गई। इसकी चपेट में आने से ग्रामसभा नटरू निवासी स्कूटी सवार शबनम और उसकी भतीजी हाजरा, गजरूटोला निवासी एक ई-रिक्शा चालक जब्बार, इस्टेट चौक निवासी बाइक सवार इंद्र कुमार सिंह और निचलौल निवासी सुमन और उनका 10 वर्षीय पुत्र अनुज बस की चपेट में आने से घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शबनम और अनुज के गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने चालक सहित बस को कब्जे में लेने की पुष्टि की। संवाद