{"_id":"5b8c33e342c792462f5eb3f2","slug":"six-papers-filed-in-pg-college-students-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में छह पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में छह पर्चे दाखिल
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में छह पर्चे दाखिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में हो रहे छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के पहले दिन रविवार को कुल 6 दावेदारों में पर्चा दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मंदीप पटेल, अरविन्द गौतम और आलोक रंजन दूबे ने पर्चा दाखिल किया है।
महामंत्री पद के लिए नीरज कुमार अग्रहरि और राहुल कुमार आर्य ने नामांकन दाखिल किया जबकि संयुक्त मंत्री पद के लिए मनीष कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया है। इसके साथ ही चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है।उन्होंने बताया कि इनके अलावा अध्यक्ष पद के लिए सीमा गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के लिए विघ्नेश पांडेय तथा संयुक्त मंत्री पद के लिए रमेश कुमार, उग्रसेन तथा राहुल कन्नौजिया ने नामांकन पत्र लिया। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप कराया जा रहा है। उधर, प्राचार्य डॉक्टर महेश मणि त्रिपाठी ने अपने सहयोगियों के साथ नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। सहायक चुनाव अधिकारी राहुल कुमार सिंह, डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर केआर यादव व डॉ. नन्दिता मिश्रा, डॉ. धर्मेन्द्र सोनकर, डॉ.अक्षय कुमार, डॉ. प्रशांत पांडेय, डॉक्टर शैलेन्द्र, गोपाल सिंह आदि ने चुनाव प्रक्रिया में योगदान दिया। इस दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया गया।