{"_id":"6a0a247c6b00fa7b5a00f90c","slug":"six-injured-in-collision-between-two-bikes-near-chamanganj-bridge-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177494-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चमनगंज पुल के पास दो बाइक की टक्कर में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चमनगंज पुल के पास दो बाइक की टक्कर में छह घायल
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल-चमनगंज पुल के समीप रविवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक मासूम बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गोपाला निवासी सोनू पुत्र घनश्याम (23) अपनी बाइक से निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बैंदौली जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक पर सवार सूरज पुत्र योगेंद्र (22) निवासी चतुर छपरा थाना खड्डा, राधा पुत्री सूरज (6), सरिता देवी पत्नी लक्ष्मण गुप्ता (32) निवासी चंद्रपुर लक्षिया थाना रामकोला तथा गुंजन देवी पत्नी सोनू (26) निवासी भेड़िया थाना निचलौल अपने रिश्तेदारी शीतलापुर से वापस घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों बाइक हॉस्पिटल रोड स्थित चमनगंज पुल के समीप अचानक आमने-सामने से एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक सोनू और सूरज की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।