फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six dilapidated roads in Siswa will be rejuvenated at a cost of Rs 282 lakh.

Maharajganj News: सिसवा में 282 लाख रुपये की लागत से छह जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प

Fri, 08 May 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Six dilapidated roads in Siswa will be rejuvenated at a cost of Rs 282 lakh.
नगर पालिका सिसवा के छह सड़कों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

महराजगंज। जिला नगरीय विकास अभिकरण की पहल पर नगर पालिका परिषद सिसवा क्षेत्र की छह जर्जर सड़कों का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। परियोजना के अंतर्गत लगभग 282 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़कें बनाई जाएंगी।
डूडा अधिकारी प्रेमशंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों के कारण स्थानीय लोगों को बरसात और जलभराव के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़कें टूट-फूट जाने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अब सीसी सड़क निर्माण से लोगों को बेहतर और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन




योजना के तहत नगर पालिका सिसवा के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर तीन सुभाष नगर, वार्ड नंबर 16 सरदार पटेल नगर, वार्ड नंबर 17 तथा वार्ड नंबर 20 दीनदयाल उपाध्याय नगर की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन वार्डों में लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही थी। सीसी सड़क बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी निजात मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और मोहल्लों की तस्वीर बदलेगी। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed