फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six culverts will be reconstructed on the Budhna and Kurthia canals.

Maharajganj News: बुधना व कुर्थिया रजवाहा पर छह पुलियों का होगा पुनर्निर्माण

Thu, 23 Oct 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Six culverts will be reconstructed on the Budhna and Kurthia canals.
महराजगंज। जिले में सिंचाई व्यवस्था और ग्रामीण संपर्क मार्गों को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधना रजवाहा और कुर्थिया राजवाहा पर स्थित क्षतिग्रस्त छह पुल-पुलियों और कुलावों का पुनर्निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही बुधना रजवाहा के किलोमीटर 4.650 से 8.134 तक तथा किलोमीटर 8.440 से 10.325 तक बाईं पटरी पर खड़ंजा मार्ग का निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगा। इस परियोजना पर लगभग तीन करोड़ 16 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में करीब तीन वर्षों से बुधना और कुर्थिया रजवाहा पर स्थित पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त है। इसके चलते आसपास के गांवों के किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। यही नहीं, क्षतिग्रस्त कुलावों (सिंचाई निकास) के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता, जिससे समय से सिंचाई न होने पर फसलें सूख जाती हैं।
वहीं, बरसात के दौरान नहर की पटरियों के बार-बार टूटने से खेतों में पानी भर जाता है, जिससे फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो जाती हैं।
कुलावों के पुनर्निर्माण से नहरों से खेतों तक पानी का प्रवाह बेहतर होगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
इन सभी समस्याओं को देखते हुए सिंचाई विभाग प्रथम खंड ने इस परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है।

दिनेश, महेंद्र, रोहित, बबलू, संजय, वीरेंद्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह परियोजना समय पर पूरी हो जाती है तो इससे क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed