{"_id":"66a193150da7d473280e3695","slug":"six-beds-will-be-increased-in-the-newborn-care-unit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127474-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवजात शिशु देखभाल इकाई में बढ़ेंगे छह बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवजात शिशु देखभाल इकाई में बढ़ेंगे छह बेड
Thu, 25 Jul 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल इकाई में जल्द छह बेड और लगाए जाएंगे। बच्चों के इलाज की समस्या दूर हो जाएगी। पहले बेड कम होने के कारण परेशानी होती थी। बेड बढ़ने से एक साथ 32 बच्चे भर्ती किए जा सकेंगे।
महराजगंज जिला अस्पताल में छोटे बच्चों के उपचार के बेहतर प्रबंध हैं। यहां बाल रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती है, लेकिन समय-समय पर बच्चों पर वायरल बीमारियों का अटैक होता है तो मौजूद 26 बेड कम पड़ जाते थे। मई और जून में स्थिति ऐसी थी कि एक-एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर उपचार करना पड़ा।
अब इस विंग में बच्चों को भर्ती करने में सहूलियत बढ़ गई है। छह बेड और संसाधन बढ़ने से एक साथ 32 बच्चे अस्पताल में भर्ती किए जा सकेंगे। यह व्यवस्था एक से दो दिन के भीतर अस्पताल में प्रभावी हो जाएगी। इसके बाद लोगों बच्चों के उपचार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
समस्या को देखते हुए नवजात शिशु देखभाल इकाई में छह बेड बढ़ाए जाएंगे। उपचार कराने में लोगों को सहूलियत मिलेगी। अगस्त से बेड बढ़ जाएंगे।
-डॉ. एपी भार्गव, सीएमएस