{"_id":"63b72ba86c752e3ab7499acb","slug":"siwan-and-kolkata-teams-reached-semi-finals-maharajganj-news-gkp4633471152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिवान और कोलकाता की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिवान और कोलकाता की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
विज्ञापन
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल करने का प्रयास करतीं सिवान व कोल?
- फोटो : MAHARAJGANJ
सिवान और कोलकाता की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित हो रही फुटबॉल प्रतियोगिता
कोठीभार। अटैक स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में सिवान व कोलकाता की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरज तिवारी ने किया। पहला मैच तक्षशिला एकेडमी अकबरपुर व यूनाइटेड क्लब सिवान के बीच खेला गया। मैच में मध्यांतर के पूर्व 20वें मिनट में सिवान के खिलाड़ी उस्मान ने पहला गोल मारकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद मध्यांतर व मैच के अंत समय तक अकबरपुर के खिलाड़ी गोल नहीं मार सके। इसके चलते इस मैच को सिवान की टीम ने 1-0 से जीत लिया।
दूसरे मैच के मुख्य अतिथि सभासद प्रतिनिधि हासिम अंसारी रहे। दूसरा मैच कोलकाता स्पोर्ट्स पश्चिम बंगाल व बहराइच स्पोर्टिंग क्लब नानपारा के बीच हुआ। इस मैच में मध्यांतर तक दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल मारने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के बाद शुरू हुए खेल में भी किसी भी टीम के खिलाड़ी गोल नहीं मार सके।
विज्ञापन
इसके चलते मैच ट्राईब्रेकर में चला गया। इसमें कोलकाता की टीम मैच को 5-2 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस अवसर पर छेदी प्रसाद, सन्नी, शिबू बनारसी आदि मौजूद रहे।