फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Situation is getting serious... Police remains on alert

Maharajganj News: गंभीर हो रहे हालात... सतर्कता में तैनात रही पुलिस

Sat, 14 Mar 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Situation is getting serious... Police remains on alert
गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर मौजूद लोग।
सिलिंडर लेकर भटकते रहे लोग, बृहस्पतिवार को हुए चक्का जाम के बाद पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

गैस के लिए कार्यालय से लगाए गोदाम तक सिलिंडर की खाली टंकियां लेकर धक्के खा रहे लोग
नौतनवा। गैस की किल्लत को लेकर मारामारी की स्थिति गंभीर होती जा रही है। अभी भी कहीं से समस्या का कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है। लोग गैस के लिए कार्यालय से लेकर गोदाम तक सिलिंडर की खाली टंकियां लेकर भटकते नजर आ रहे हैं।
बृहस्पतिवार को गैस नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर चक्का जाम तक कर दिया था। पुनः ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके दृष्टिगत शुक्रवार को नौतनवा क्षेत्र के स्थानीय कस्बा एवं मुड़िला स्थित गैस गोदामों और कार्यालयों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। हालांकि सर्वर न चलने के कारण कार्यालय बंद रहे लेकिन खुलने की उम्मीद में दोपहर तक कार्यालय के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं एजेंसी की ओर से पंजीकृत उपभोक्ताओं के घर तक गैस पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन

एसडीएम से मिले अधिवक्ता, गैस गोदाम का घेराव करने की चेतावनी
नौतनवा। गैस की किल्लत से परेशान अधिवक्ता शुक्रवार को काफी आक्रोशित नजर आए। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील के समस्त अधिवक्ता एसडीएम नवीन प्रसाद से मिले। अधिवक्ताओं ने जल्द उन्हें गैस मुहैया न होने की स्थिति में गैस गोदाम का घेराव करने की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व भी जब नगर में इसी तरह गैस की समस्या गहराई थी तब अधिवक्ताओं को तहसील में ही गाड़ी लगवाकर गैस उपलब्ध कराया गया था, किंतु इस बार जान-बूझकर अधिवक्ता हितों की अनदेखी की जा रही है और लोग कतारों में इधर-उधर धक्के खाने को विवश हो रहे हैं यह अधिवक्ताओं के लिए अपमानजनक है। इसे अधिवक्ता संघ हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र शुक्ला, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, विभूति प्रसाद यादव, मनोज मिश्रा, रेयाज अहमद, रवि मिश्र, संतोष पांडेय, अनिल चौधरी, राजन, बुद्धेश, सूर्यनाथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग कराने को उमड़ रही भीड़
महराजगंज। घरेलू एलपीजी को लेकर बनी उहापोह की स्थिति में गैस बुकिंग के लिए भीड़ लग रही है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के बाद गांधी आश्रम गली स्थित इंसान बुकिंग काउंटर पर भारी भीड़ उमड़ी। स्थित यह रही की बढ़ी भीड़ को संभालने के लिए कर्मियों को मुख्य शटर बंद कर करना पड़ा। भीड़ नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों को काउंटर के बाहर ड्यूटी करनी पड़ी। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि अफवाह के कारण भीड़ बढ़ी है। ऐसी कोई बात नहीं कि गैस की किल्लत है। सिर्फ सिलिंडर बुकिंग के बाद तत्काल की जगह 21 दिन के भीतर सिलिंडर पहुंचाने की प्रक्रिया ही निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed