फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Situation: 53 children being treated on 32 beds

हालात : 32 बेड पर 53 बच्चों का इलाज

Tue, 09 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Situation: 53 children being treated on 32 beds
जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात।संवाद
महराजगंज। जिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल इकाई में 32 बेड पर 53 नवजात भर्ती मिले। अधिकतर नवजात पीलिया से पीड़ित हैं। इनका इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही है। ओपीडी से लैब तक जांच कराने में मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि (एसएनसीयू) वार्ड में बच्चों को भर्ती कर बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है। इसमें ऐसे बच्चों को भर्ती किया जाता है जिनका जन्म के समय वजन कम है अथवा पीलिया या सांस फूलने की समस्या से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

इस वार्ड में जन्म लेने के साथ सांस फूलने, पीलिया, दूध नहीं पीने, निर्धारित वजन से कम, नौ माह के पहले जन्म लेने, अविकसित शिशुओं को भर्ती कर इलाज किया जाता है। सोमवार की सुबह ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी दिखाई दी। यहां पर्ची कटवाने के लिए लैब जांच कराने तक मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कतार में खड़े चंद्रभान ने बताया कि सोमवार को अक्सर यहां भीड़ बढ़ जाती है। डॉक्टर से परामर्श लेने में भी करीब एक घंटे का वक्त लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed