{"_id":"56eda33d4f1c1b1d658b4dbd","slug":"siswa-stayed-in-porbandar-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसवा में रुकी पोरबंदर एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसवा में रुकी पोरबंदर एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
सिसवा रेलवे स्टेशन पर पोरबंदर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार क्षेत्र के लोगों का लंबा इंतजार शनिवार को समाप्त हो गया। पोरबंदर-मोतिहारी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर एक बजे जैसे ही सिसवा रेलवे स्टेशन पर रुकी लोगों के चेहरे खिल उठे। ढोल नगारे व पटाखें जलाकर ख़ुशी का इजहार किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्टेशन अधीक्षक अक्षैवर नाथ, ट्रेन चालक विनय सिंह व गार्ड सीबी दुबे को माला पहनाकर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने कहा कि यहां के व्यापारी रेल मंत्री से पोरबंदर ट्रेन के ठहराव की मांग करते आ रहे थे। जो आज सांसद पंकज चौधरी के प्रयास के कारण पूरा हुआ। भाजपा के नगर महामंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि पोरबंदर के ठहराव से यहां के व्यापारियों को दिल्ली सहित दूर-दराज इलाकों में खरीदारी में सुविधा मिलेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती प्रसाद स्वर्णकार, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार, जितेंद्र बहादुर सिंह, रामनरायन जायसवाल, कन्हैया प्रसाद ने भी संबोधित किया।
हरिगोविंद जायसवाल, मोहन अग्रवाल, गोविंद सोनी एडवोकेट, नागेंद्र मल्ल, अश्वनी रौनियार एडवोकेट, लक्ष्मण तुलस्यान, जय प्रकाश भालोटिया, आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह, जीआरपी चौकी प्रभारी जय प्रकाश पाठक उपस्थित रहे।