फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Siswa Festival from tomorrow, responsible in preparations

सिसवा महोत्सव कल से, तैयारियों में जुटे जिम्मेदार

Thu, 30 Dec 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siswa Festival from tomorrow, responsible in preparations
सिसवा महोत्सव कल से, तैयारियों में जुटे जिम्मेदार
विज्ञापन

सिसवा बाजार। सिसवा विकास समिति की ओर से दशक भर से आयोजित होने वाले सिसवा महोत्सव का आयोजन इस बार शनिवार से होगा। महोत्सव में स्कूली बच्चों की ओर से जहां रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं हास्य कवि सम्मेलन, लघु नाटिका समेत अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
समिति के अध्यक्ष मनोज केसरी ने बताया कि दशक भर से सिसवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी श्रीराम जानकी मंदिर के मैदान में खास अंदाज में शानदार आयोजन किया जाना है। इसमें स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं के साथ मंच साझा किया जाएगा। वे अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सलेमपुर सांस्कृतिक संगम की ओर से राम सीता विवाह मंचन के साथ देश के प्रसिद्ध हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी अपने हास्य रस से महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अलावा टीएस मदन महोत्सव में अपनी बातों से लोगों को जागरूक करेंगे। महोत्सव का संचालन टेलीविजन प्रोग्राम से मशहूर हुई दिल्ली की एंकर एकता तिवारी करेंगी। महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। बच्चों के कार्यक्रम का अभ्यास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed