{"_id":"635ac7fe3863e47173156613","slug":"sisters-pray-to-lord-govardhan-for-brother-s-long-life-maharajganj-news-gkp4553303147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाई की लंबी उम्र के लिए भगवान गोवर्धन से प्रार्थना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाई की लंबी उम्र के लिए भगवान गोवर्धन से प्रार्थना की
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में धूमधाम से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जगह-जगह समूह में बहनों ने पूजन कर गोधन कूटा। इसके बाद भाई को तिलक लगाकर पूजा की। साथ ही लंबी उम्र की कामना की। गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाकर सामूहिक रूप से पूजा की। शहर से लेकर गांव तक गोवर्धन पूजा की धूम मची रही। सोशल मीडिया पर बधाई देने की भी होड़ लगी रही।
शहर के राजीव नगर, शास्त्री नगर, जय प्रकाश नगर, लोहिया नगर समेत अन्य मोहल्ले में गोवर्धन की पूजा की गई। ग्रामीण क्षेत्र में गोर्वधन पूजा की धूम रही। इस दौरान महिलाएं व युवतियां विधि-विधान से भगवान गोर्वधन का पूजा कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। बहनों ने भाई के लंबी उम्र की कामना के लिए भगवान गोवर्धन से प्रार्थना की। महिलाओं व नव युवतियों ने सुबह के समय पूजा स्थल पर गाय के गोबर से गोवर्धन प्रतिमा बनाई।
पंडित दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे। भोजन के बाद बहन यमुना ने उनसे वर मांगा कि जो भी बहन इस दिन पूजन करेगी, उन्हें उनका भय नहीं होगा। दूसरी कथा के अनुसार नरकासुर के वध के बाद श्रीकृष्ण अपनी बहन सुभद्रा के घर इसी दिन गए थे, इसीलिए भैयादूज मनाया जाता है। तीसरी कथा के अनुसार इंद्र का अभिमान चूर करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को सात दिनों तक अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाए रखा था। सातवें दिन उन्होंने गोप व गोपिकाओं को अन्नकूट उत्सव मनाने को कहा। उसी दिन से गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन
सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार मिठौरा क्षेत्र में भ्रातृ द्वितीया या भैया दूज का पर्व मनाया गया। इस त्योहार पर बहनों ने सुबह के वक्त स्नान करके गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा की। इसके बाद मंगलगीत गाकर गोवर्धन को मूसल से कूटा। बहनों ने सुबह से व्रत रखा और पूर्वाह्न अपने-अपने भाइयों को फरा- पीठा व खीर खिला कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
नौतनवां प्रतिनिधि गौतमबुद्ध में वार्ड में राजेश राना के घर भाईदूज पर्व मनाया गया। सुदीक्षा राना ने अपने भाई मोहित राना तथा आनंद राना को सात रंग का टीका लगाकर, आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भूतपूर्व सैनिक तथा गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राना ने बताया कि भाईदूज पर्व के मौके पर भाई बहन के घर जाकर टीका लगवाते हैं। इस मौके पर मोहित राना, अनुष्का राना, जेसिका राना, सुजल राना आदि मौजूद रहे।