{"_id":"618179e9501564581d500d20","slug":"sisawan-chaoki-incharge-with-10-policeman-line-hajir-maharajganj-news-gkp4151849128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही लाइन हाजिर --","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही लाइन हाजिर --
विज्ञापन
सिसवां चौकी इंचार्ज, एक मुख्य आरक्षी सहित 10 सिपाही लाइन हाजिर
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवां पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों की शिकायत सामने आते ही एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है। सोशल मीडिया में पुलिस कर्मियों की बातचीत से संबंधित आडियो-वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई है।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वीडियो एवं आडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें आरक्षी एवं चौकी प्रभारी एक-दूसरे के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप/प्रत्यारोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी सिसवां कोठीभार उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी छोटे लाल एवं चौकी सिसवां कोठीभार पर नियुक्त आरक्षी शरद यादव, बृजेश रावत, मुलायम चौहान, अभय शंकर यादव, रोशन यादव, अवनीश कृष्ण, आनन्द कुमार यादव, प्रशान्त पाल, राहुल गौतम, तूफान सिंह यादव को पुलिस लाइंस, महराजगंज स्थानांतरित कर दिया गया है। इस संपूर्ण प्रकरण की प्रारंभिक जांच सीओ निचलौल डीके उपाध्याय को सौंपा गया है। क्षेत्राधिकारी की आख्या प्राप्त होने पर गुण-दोष के आधार पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की त्वरित जांच का निर्देश दिया गया है।