फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! The strongmen are occupying the land of the pond

Maharajganj News: साहब! पोखरी की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा

Sat, 12 Apr 2025 05:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Apr 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
Sir! The strongmen are occupying the land of the pond
परतावल। थाना समाधान दिवस के मौके पर श्यामदेउरवां निवासी सुभाष यादव ने अधिकारियों के समक्ष फरियाद लगाई की गांव की सार्वजनिक पोखरी की जमीन पर कुछ दबंग कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि यह पोखरी वर्षों से गांव की संपत्ति रही है, जिसका उपयोग जल संरक्षण और पशुओं को नहलाने के लिए किया जाता रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा उक्त पोखरी पर छठ पूजा का आयोजन भी किया जाता है। पोखरी के घाट पर ही मृत लोगों का कर्मकांड आदि भी किया जाता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने पोखरी में मिट्टी डालने का काम रोकवा दिया। उन्होंने लेखपाल और पुलिस टीम को पैमाइश कराने के बाद ही मिट्टी डालने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता सुभाष यादव ने बताया कि दबंगों की ओर से न सिर्फ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बल्कि विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकाया भी जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है की पोखरी की भूमि को कब्जे से मुक्त कर उसे पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए संरक्षित किया जाए, ताकि पारंपरिक जलस्रोतों का संरक्षण हो सके और गांव के पर्यावरण को बचाया जा सके। थानाध्यक्ष ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम को जांच के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि यदि जांच में अवैध कब्जा साबित हुआ तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी निवासी नंदू कन्नौजिया ने बताया कि भिटौली थाना क्षेत्र के जद्दू पिपरा निवासी एक एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर 20 हजार रुपये व पासपोर्ट ले लिया। इसके बाद वह समय पर विदेश नहीं भेज सका। अब रुपये और पासपोर्ट वापस मांगने पर एजेंट जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर रहा है। इसके अलावा एजेंट की ओर से उसे जान माल और उठवा लेने की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित ने एजेंट की ओर से दी गई धमकी का ऑडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आरोपी एजेंट से दो दिन के भीतर पीड़ित युवक का पैसा और पासपोर्ट वापस करने का निर्देश दिया है। समाधान दिवस में कुल चार मामले आए थे। दो मामले का निस्तारण कर दिया गया है। दो मामले के निस्तारण के लिए टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed