{"_id":"6962b637b4fa81d3c8029167","slug":"sir-the-powerful-are-encroaching-upon-the-land-of-the-village-secretariat-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-168852-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साहब ! ग्राम सचिवालय की जमीन पर कब्जा कर रहे दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साहब ! ग्राम सचिवालय की जमीन पर कब्जा कर रहे दबंग
विज्ञापन
परतावल। साहब! ग्राम सभा की बंजर जमीन को खाली कराकर उसमें ग्राम सचिवालय का निर्माण कराने का निर्देश अधिकारियों ने दिया था। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। अब उसी जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में यह कहना था परतावल ब्लॉक के रामपुर चकिया की ग्राम प्रधान अंगिरा देवी का। उन्होंने अधिकारियों से कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम सभा में स्थित आराजी नंबर 325 ख राजस्व अभिलेख में बंजर के रूप में दर्ज है। उक्त जमीन पर ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को उक्त जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे थे। शनिवार को समाधान दिवस में जनपद में 61 प्रार्थना पत्रों में से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
प्रापर्टी डीलर ने पिलर व तारबंदी तोड़कर बनाया रास्ता: परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कतरारी में स्थित आराजी संख्या 80 राजस्व अभिलेख में नवीन परती भूमि के रूप में दर्ज है। इस पर कब्जा कर रास्ता बनाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ग्रामीण जयप्रकाश यादव, महेंद्र, गुलाब, धीरेन्द्र, अश्वनी आदि का आरोप है कि एक भू-माफिया ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग कर रहा है। 24 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उक्त भूमि खाली कराने के निर्देश दिए थे। तहसील प्रशासन ने मौके पर सीमांकन कराया, पिलर लगवाकर कंटीले तार से घेराबंदी कर दी।
तहसील प्रशासन ने प्रॉपर्टी डीलर को भी स्पष्ट निर्देश दिया था कि ग्राम सभा की जमीन से कोई रास्ता नहीं बनाया जाएगा। इसके बावजूद आरोप है कि उसने प्रशासन द्वारा लगाए गए पिलर और कंटीले तार को तोड़कर जबरन रास्ता बना लिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जमीन को पूरी तरह से कब्जामुक्त कराया जाए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है। थाना समाधान दिवस में कुल सात मामले आए थे। सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। चार मामलों का निस्तारण कर दिया गया है।