फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! The land has been captured by the bullies

Maharajganj News: साहब ! जमीन पर दबंगों ने कर लिया है कब्जा

Sun, 11 May 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sir! The land has been captured by the bullies
परतावल। साहब, खलिहान की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कुछ लोगों ने झोपड़ी डाल ली है तो कुछ ने हैंडपंप लगवा लिया है। इस तरह से अतिक्रमण कर वह लोग खलिहान की भूमि को हड़पना चाहते हैं। विरोध करने पर लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में यह कहना था नगर पंचायत परतावल के स्वामी विवेकानंद वार्ड (परसा बुजुर्ग) निवासी रजावती देवी का। उन्होंने शिकायती पत्र देकर प्रशासन से शिकायत की कि गांव के दबंगों ने सार्वजनिक खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। यह जमीन वर्षों से ग्रामीणों के सामूहिक उपयोग में रही है, लेकिन अब उस पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत परतावल के अधिकारियों को कई बार इस मुद्दे से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि नगर पंचायत परतावल की ओर से पूर्व में पैमाइश कराकर वहां नगर का बोर्ड भी लगाया गया था। दबंगों ने बोर्ड भी उखाड़कर फेंक दिया है। बावजूद इसके अब उसी नगर पंचायत के कर्मचारी शिकायत करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि कब्जा करने वालों का स्थानीय प्रशासन पर प्रभाव है, जिस वजह से कार्रवाई में टालमटोल हो रही है। उसने खलिहान की जमीन को दबंगों से मुक्त कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

समाधान दिवस में आए मामलों के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, समाधान दिवस में कुल पांच मामले आए थे, जिनमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया है। शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed