फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! The land and roads of the Scheduled Caste population are under occupation.

Maharajganj News: साहब ! अनुसूचित आबादी की जमीन और रास्ते पर है कब्जा

Sun, 28 Sep 2025 09:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Sep 2025 09:47 AM IST
विज्ञापन
Sir! The land and roads of the Scheduled Caste population are under occupation.
परतावल/नौतनवा/पनियरा। जिले भर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 24 मामले आए, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। परतावल में आयोजित समाधान दिवस में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नटवा जंगल, टोला बहेलिया में के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीण परशुराम, रीता, हरि भजन, शिवमूरत, कृष्ण कुमार, जितेंद्र, दुर्विजय, राजेन्द्र, शंकर, नंदलाल आदि ने कहा कि अनुसूचित आबादी की जमीन और रास्ते पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे अनुसूचित बस्ती के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवैध कब्जे के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आग्रह किया कि रास्ते और आबादी की जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में दो मामले आए थे। इनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरे मामले के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed