फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! Please provide me accommodation...I live in a dilapidated house.

Maharajganj News: साहब! मुझे आवास दिला दीजिए...जर्जर मकान में रहती हूं

Sat, 03 Aug 2024 07:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Aug 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Sir! Please provide me accommodation...I live in a dilapidated house.
नौतनवा। साहब! मुझे आवास दिला दीजिए जर्जर मकान में दिव्यांग पति और बच्चों के साथ रहती हूं। कभी भी हादसा हो सकता है। यह शिकायत नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव पिपरा सोहट निवासी दिव्यांग मंजू ने संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन से की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन को दिए शिकायती पत्र में मंजू ने बताया कि वह और उनके पति रामानंद दिव्यांग हैं। उनके तीन बच्चे हैं। मकान जर्जर हो चुका है। बरसात में छत से पानी टपकता है। कभी भी गिर सकता है। टिन शेड बनाकर रहती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए लगभग दो साल से दौड़ लगा रही हूं। आवास की मांग को लेकर कई बार शिकायत भी कि अधिकारी मौके पर जाकर जांच किए आश्वासन भी दिए लेकिन आवास नहीं मिला।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में तहसील सभागार नौतनवा में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें कुल 156 मामले आए। 16 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जंगल गुलरिहा निवासी जावेद अहमद ने बताया कि उनकी माता मरियम निशा की मौत 31 जुलाई 2023 को हो गई। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र सचिव को दिए थे। एक वर्ष से अधिक समय हो गया, लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 4 विष्णुपूरी मोहल्ला निवासी नाजनीन खातून ने इच्छा के विरुद्ध पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व इलाहीबाग गोरखपुर में हुई थी। बच्चे नहीं होने से पति, सास, ससुर प्रताड़ित कर रहे हैं। ससुराल के लोगों ने मारपीट कर बाहर निकाल दिया। उसके बाद मायके नौतनवा चली आई। बीते 28 जून को पति ने फोन पर गाली देते दी।
चकदह गांव की माया ने बताया कि उनके नानी का मकान था जो गिर गया, जिससे भूमि खाली पड़ी थी। उस भूमि पर गांव का एक व्यक्ति जबरदस्ती कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहा है। दो माह से दौड़ रही हूं, लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। बैकुंठपुर निवासी सलीम ने सिलाई मशीन में हिस्सा न देने पर मारपीट होने की शिकायत की।

टेढ़ी की मालती देवी ने गांव के कुछ लोगों पर मकान कब्जा कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, तहसीलदार पंकज कुमार शाही, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा, खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed