फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! Partition not done, Patidars want to sell the land

Maharajganj News: साहब! बंटवारा हुआ नहीं, जमीन बेचना चाहते हैं पटीदार

Sat, 25 Jan 2025 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 25 Jan 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Sir! Partition not done, Patidars want to sell the land
परतावल। साहब! पुस्तैनी जमीन है, बंटवारा नहीं हुआ है। पटीदार उसे बेचना चाहते हैं। जबरन उस पर मिट्टी गिरवा रहे हैं। मना करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को श्यामदेउरवां थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में यह कहना रहा श्यामदेउरवां निवासी राजेंद्र चौहान, योगेन्द्र चौहान और सुग्रीव चौहान का। शिकायती पत्र देकर उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तत्काल मिट्टी गिराने का कार्य रोक दिया।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में पीड़ित भाईयों ने बताया कि उनका पुस्तैनी जमीन गोरखपुर-महराजगंज हाईवे से सटे काली माता मंदिर के पास पोखरी के बगल में स्थित है, जिसको उनके पटीदार बेचना चाहते हैं। बिना बंटवारा हुए ही उक्त जमीन पर मिट्टी डलवा रहे हैं। हम लोगों ने कहा कि हिस्सा लगने के बाद मिट्टी डलवाइए, लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। मना करने पर मारपीट करने पर आमदा हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटवारा के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल किया गया है। उसके बाद भी उक्त लोग मिट्टी डलवाना बंद नहीं कर रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने तत्काल मिट्टी गिराने का कार्य रोकवा दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, थाना समाधान दिवस में कुल तीन मामले आए थे। दो पुलिस और एक राजस्व से संबंधित था। दो मामले का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed