फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! In order to take money, the Kanungo is getting the boundary wall built

Maharajganj News: साहब ! रकम लेने के चक्कर में कानूनगो करा रहे मेड़बंद

Sun, 25 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sir! In order to take money, the Kanungo is getting the boundary wall built
निचलौल। साहब! भूमि विवाद का मामला डीडीसी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद रकम लेने के चक्कर में लेखपाल और कानूनगो विपक्षियों से मिलकर विवादित जमीनी की चोरी से पैमाइश कर मेडबंदी करा रहे हैं। डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वह लोग मौके से चले गए। पिछले करीब एक वर्ष से न्याय के लिए भटक रहा हूं।
विज्ञापन

ये बातें बैठवलिया गांव के ओमप्रकाश जायसवाल ने कही। वह शनिवार को थाना समाधान दिवस में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। उन्होंने प्रार्थना देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। समस्या सुनने के बाद नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल लेखपाल को नियम के मुताबिक कार्य करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

पीड़ित ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया है, जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच पैमाइश की गई। इतना ही नहीं विवादित जमीन की मेडबंदी भी लोग कराने लगे। निचलौल शहर के हिंदी वार्ड निवासी मंजूर आलम ने बताया कि कुछ लोगों पर गोलबंद होकर पत्थर उखाड़ मेड हटाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। वहीं शीतलापुर निवासी सुभाष भारती ने बताया कि विवादित जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में विरोधी जमीन को कब्जा करना चाह रहे हैं। मामले में पहले भी शिकायत किया था। लेकिन दबाव बनाकर सुलह करा दिया। इसी गांव निवासी मंत्री शुक्ला ने बताया कि वह घर के बगल में 21.5 डिस्मिल जमीन खरीदी है।
इसका बैनामा भी हो चुका है। जमीन पर सागौन का पेड़ भी लगा है। कुछ लोग अपने दबंगई के बल पर जमीन पर काबिज नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed