{"_id":"66c0b509298e88eba608619a","slug":"sir-husband-rejected-even-police-did-not-give-justice-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129208-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साहब! पति ने ठुकराया, पुलिस ने भी नहीं दी न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साहब! पति ने ठुकराया, पुलिस ने भी नहीं दी न्याय
Sat, 17 Aug 2024 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। साहब! पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया। इतना ही नहीं पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। वह 16 वर्ष के बेटे को लेकर मायके में रह रहीं है।
शनिवार को निचलौल में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में नवलपरासी निवासी ममता डीएम को अपनी पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी। शिकायती पत्र में ममता ने बताया कि करीब 19 वर्ष पहले उनकी शादी निचलौल क्षेत्र के शीतलापुर गांव निवासी महेश के साथ हुई थी। दोनों से एक 16 वर्षीय बेटा योगराज है। मायके में कोई भाई नहीं है। मां की तबीयत खराब चल रही है। उनकी देखभाल और दवा कराने के लिए मायके गई थी। इसी बीच पति ने 30 मई को दूसरी शादी रचा ली।
सूचना मिलने के बाद छह जून को बेटे के साथ वह ससुराल पहुंची तो पति परिजनों के साथ मिलकर उन्हें और बेटे की बेरहमी से पिटाई कर घर से भगा दिया। थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह को मौके पर बुलाकर तहरीर दी। फिर तत्काल दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में तहसील सभागार निचलौल में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें कुल 90 मामले आए। जबकि 15 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डोमाखास निवासी विंदा गुप्ता ने बताया की 28 मई 2022 को पति चंद्रजीत का नौकरी लगवाने के नाम पर रौतार गांव निवासी एक शख्स ने उन्हें झांसे में ले लिया। फिर दो किस्तों में कुल एक लाख रुपये ले लिया, लेकिन पति की नौकरी नहीं लगवाई। अब रकम वापस करने की बात करने पर आनाकानी कर रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कलनही खुर्द गांव निवासी कैलासी देवी ने बताया की कोठीभार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति बेटे चंदन कुमार को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजा था, जहां पर बेटे ने कहा की उसे काफी प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिन बाद बेटे से बातचीत होनी बंद हो गई। फिर टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजने वाले एजेंट से बेटे से बात करने की गुहार लगाई तो वह हीलाहवाली करने लगा।
27 जुलाई को मोबाइल फोन पर बेटे का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया। फिर थाने पहुंच पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोठीभार थाना क्षेत्र के रजवल मदरहा निवासनी दुर्गावती देवी ने बताया की निचलौल थाना क्षेत्र स्थित खेसरहा गांव में उनका खेत है। उक्त भूमि पर कुछ लोग झोपड़ी डालकर कब्जा कर लिए हैं। भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए कई बार शिकायत कर चुकी है। इस मौके पर सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, पीडी रामदरस चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप सिंह, डीसी मनरेगा करुणाकर, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, एसडीएम मुकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।