फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SIR completed at 14 booths in Nichlaul

Maharajganj News: निचलौल में 14 बूथों पर एसआईआर पूरा

Thu, 27 Nov 2025 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
SIR completed at 14 booths in Nichlaul
निचलौल। तहसील क्षेत्र में बुधवार को 14 बूथों पर सुपरवाइजर और संबंधित बीएलओ की ओर से एसआईआर का कार्य पूरा किया जा चुका है। जबकि अन्य बूथों पर कार्य को जल्द पूरा करने के लिए सुपरवाइजर और बीएलओ जुटे हुए हैं। एसआईआर कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करने वाले सुपरवाइजर और बीएलओ की एसडीएम और तहसीलदार ने सराहना की है।
विज्ञापन

तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुल 431 बूथ है। इन सभी बूथों पर एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य चल रहा है। वही लोगों की सुविधाओं और एसआईआर फॉर्म भरने के लिए 44 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। बुधवार को सुपरवाइजर मनीष पटेल और बीएलओ मंजू यादव, विभावती देवी, पिंकी देवी, इंदु देवी और विनय यादव ने बेहतर कार्य करते हुए पांच बूथों पर एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य पूरा किया।
विज्ञापन

ऐसे में अब तक कुल 14 बूथों पर एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य पूरा हो चुका है। अधिकांश बूथों पर फॉर्म भरने का कार्य अंतिम चरण चल रहा है। जल्द ही निर्धारित समय के अंदर कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed