फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SIR campaign is an important medium to strengthen democracy

Maharajganj News: एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम

Mon, 12 Jan 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
SIR campaign is an important medium to strengthen democracy
भाजपा कार्यालय पर एसआईआर एवं वीबी जी राम जी अधिनियम को लेकर एनडीए की हुई संयुक्त बैठक
विज्ञापन

महराजगंज। भाजपा कार्यालय पर एसआईआर एवं वीबी जी राम जी अधिनियम को लेकर एनडीए की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ रहे।

आयुष मंत्री ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और नए मतदाताओं के नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में जोड़े जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची की जांच करने का आह्वान किया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर अभियान में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका निर्णायक होगी। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियां हमेशा जनहित पर केंद्रित रही हैं। इस अवसर पर सुभासपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed