फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   single use plastic do no use

सिंगल यूज प्लास्टिक में न करें सामानों का विक्रय

Sat, 02 Jul 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
single use plastic do no use
सिंगल यूज प्लास्टिक में न बेचें सामान
विज्ञापन

महराजगंज। सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए नगर के व्यापारियों की शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक में सामान का क्रय-विक्रय न करें। साथ ही ग्राहकों को भी प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की जगह हम सभी को लकड़ी, बांस, मिट्टी, जूट से बने झोले के इस्तेमाल पर बल देना होगा। इससे प्राकृतिक सुंदरता बढ़ेगी, साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर होगा। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए व्यापारियों को शपथ दिलाई। व्यापारियों ने भी अपने सुझाव रखे। इस दौरान सैयद दानिश, सभासद राघवेंद्र मिश्र, ईश्वर चंद, रामबेलास यादव, अनिल वर्मा, संतोष पटेल, मुरली मनोहर, प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम, इंद्रेश, विजय के साथ ही व्यापारी के रुप मेें पशुपति नाथ गुप्ता, रामसेवक साहू, जवाहर लाल साहू, दुर्गेश कुमार गुप्ता, मृत्युंजय धामिया, दीपक अग्रवाल, अजय गुप्ता, आनंद, ओमप्रकाश, अजयराज, सुधीर समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed