फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Silt from the canal left on the roadside

Maharajganj News: नहर से निकली सिल्ट सड़क किनारे छोड़ी

Thu, 02 Jan 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Silt from the canal left on the roadside
परतावल। क्षेत्र के हरपुर तिवारी से निकली रानीपुर राजवाहा नहर की सिल्ट राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। हरपुर तिवारी श्यामदेउरवां मार्ग पर सिल्ट फैलने के कारण आए दिन गिरकर लोग चोटिल हो जा रहे हैं। सिल्ट की वजह से जाम की स्थिति भी बन जा रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरपुर तिवारी हेड से लेकर रानीपुर टेल तक निचली रानीपुर राजवाहा नहर की सफाई कराई गई थी। नहर से निकाली गई सिल्ट को सड़क के किनारे ही रख दिया गया था। अब सिल्ट सड़क पर फैल गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों के निकलने में भी परेशानी होती है। राहगीर सुनील, दीनानाथ, अश्वनी, आलोक, महेंद्र, धीरज आदि ने बताया कि सड़क पर फैली सिल्ट से निकलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन बड़े वाहनों के फंसने से जाम लगा रहता है, जिलेदार प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि विभाग के अवर अभियंता से सिल्ट हटाने को कहा गया है। जल्द ही सड़क की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed