फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sikh community celebrated the birth anniversary of Guru Nanak Dev with enthusiasm.

Maharajganj News: सिख समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरुनानक देव की जयंती

Sat, 25 Nov 2023 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sikh community celebrated the birth anniversary of Guru Nanak Dev with enthusiasm.
सिख समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरुनानक देव की जयंती
वाहे गुरु वाहे गुरु के नारों से गूंज उठा गुरुद्वारा, निशान साहेब की अगुआई में शोभायात्रा निकाली गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। गुरु नानक देव प्रकाश पर्व सिख समुदाय द्वारा शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। गुरु नानक देव का 554 वें प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय द्वारा निशान साहेब की अगुआई में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सजाई गई थी। पालकी के आगे श्रद्धालु मार्ग पर पानी गिराकर झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। पांच प्यारे पालकी के साथ चल रहे थे।

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नौतनवा से निशान साहिब की अगुआई में हनुमान चौक, पुरानी नौतनवां, अटल चौक, घंटा घर, अस्पताल चौराहा,जयहिंद चौराहा, गांधी चौक से होकर खनुआ तिराहे से होते हुए गुरुद्वारा बाईपास गुरुद्वारा तक शाेभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में समुदाय के लोग सबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। बरेली से आए शहीद बाबा दीप सिंह अखाड़ा की गतका पार्टी के लक्की सोधी, मन्नू, हरमीत सिंह, कुणाल सिंह, तसवीर सिंह, जसवीर सिंह द्वारा विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा अकाल साहब गतका ग्रुप नौतनवा द्वारा भी करतब दिखाए गए। शोभा यात्रा में वाहे गुरु वाहे गुरु के नारों से गुरुद्वारा गूंज उठा। चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने तथा अन्य समाज सेवियों ने स्टॉल लगाकर फल, बिस्किट, चाय आदि वितरित किया। इस दौरान अध्यक्ष परमजीत सिंह बाबी, रंजीत सिंह, जितेन्द्र जायसवाल, मनोज राना, कौलजीत सिंह, सतपाल सिंह, सहेन्दर सिंह, बलजीत सिंह, जसवीर सिंह, बलजीत सिंह,मनमीत कौर , मंजीत कौर, हरप्रीत कौर, सिमरजीत कौर, जगजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed