{"_id":"69371145ba63e4703f0ef016","slug":"siddharthnagar-won-the-inaugural-match-by-defeating-nautanwa-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-166246-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौतनवा को हरा सिद्धार्थनगर ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौतनवा को हरा सिद्धार्थनगर ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अंडर 12 कप प्रतियोगिता का आयोजन
नौतनवा। नगर स्थित नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित अंडर 12 कप प्रतियोगिता का पहला मैच सोमवार को मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा एवं गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने उद्घाटन मैच में जीत हासिल किया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर के हेड कोच विवेक त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि समाज सेवी आशीष श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कोच करीम खान ने बताया कि खेल नौतनवा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए नौतनवा की टीम निर्धारित 30 ओवर के खेल में अपने 7 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। इमरान और कृष्णा यादव ने सर्वाधिक क्रमश: 51-51 रन बनाए। वहीं सिद्धार्थनगर टीम की तरफ से शिवम राजभर को 3 और सम्राट को 2 विकेट प्राप्त हुए। जवाब में सिद्धार्थनगर टीम के खिलाड़ियों ने 28.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। नौतनवा टीम की तरफ से अभिजीत भारती को 4 और इमरान खान को 3 विकेट प्राप्त हुए। सिद्धार्थनगर टीम के खिलाड़ी शिवम राजभर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान कोच करीम खान अशोक वर्मा, पवन श्रीवास्तव, दिनेश यादव, विकास, संतोष, विजय बहादुर यादव, राजू प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद