{"_id":"69b47ceaa008af73c108c1bc","slug":"si-recruitment-exam-exam-from-10-am-reporting-time-one-hour-before-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173295-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई भर्ती परीक्षा : 10 बजे से परीक्षा, रिपोर्टिंग टाइम घंटा भर पूर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई भर्ती परीक्षा : 10 बजे से परीक्षा, रिपोर्टिंग टाइम घंटा भर पूर्व
विज्ञापन
डीआईओएस की अध्यक्षता में तैयारी बैठक
एडीएम ने किया 12 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई परीक्षा आज जनपद के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसकी तैयारियां तो सप्ताह भर पहले से चल रही थी लेकिन सभी तैयारियों की अंतिम तैयारी बैठक शुक्रवार जीएसवीएस इंटर कॉलेज में डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश व महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। बैठक से इतर एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने तय 12 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
एसआई भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में कुल 4,560 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार वाह्य व आंतरिक केंद्र निरीक्षक के साथ बैठक में डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि यह परीक्षा एक साथ सभी जनपदों में रियल टाइम में शुरू हो रही है। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए जनपद स्तर के अलावा राज्य स्तर पर भी कमांड सेंटर स्थापित किया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 फीसदी वाह्य व इतने ही आंतरिक शिक्षक होंगे। बाह्य निरीक्षक के रूप में जनपद को 248 निरीक्षक मिले हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की रिपोर्टिंग टाइम परीक्षार्थियों के 9 बजे सुबह तो कर्मचारियों के लिए आठ बजे की है। सभी कर्मचारी बिना मोबाइल फोन के ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का प्रबंध करें। जीएसवीएस प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि आज दो शिफ्ट व कल दो शिफ्ट में परीक्षा की सभी तैयारी पूरी करा ली गई है। बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं बैठक से इतर एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने दिग्विजय नाथ चौक, शिव जपत सिंह भिटौली, राजकीय पालीटेक्निक पुरैना, डीएवी इंटर काॅलेज घुघली, एंग्लो घुघली, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज ए व बी ब्लॉक, महराजगंज इंटर काॅलेज, महामाया पालीटेक्निक, जीएसवीएस, डाॅ. भीमराव आंबेडकर पीजी कॉलेज व जीजीआईसी महराजगंज का निरीक्षण कर इंतजाम का आकलन किया।